खैरथल
रंग पंचमी पर श्रीजी के संग श्रद्धालुओं ने खेली होली
लाडली महल में रविवार को हुआ अनूठा रंगोत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल। शहर के दांतला रोड स्थित लाडली महल में रविवार को रंग पंचमी के अवसर पर भक्तिमय माहौल में अनोखा रंगोत्सव आयोजित किया गया । इस अवसर पर श्रद्धालु भगवान श्रीजी के साथ होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया । मंदिर के महंत शशिभूषण गल्याण मिश्र एवं सारिका मिश्र ने बताया कि होली पर्व के समापन दिवस रंग पंचमी पर सुबह मंगला आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई,आरती के बाद भगवान श्रीजी को विशेष भोग अर्पित किया गया । इसके बाद सुबह करीब दस बजे से श्रीजी की सखियां प्रेमपूर्वक मनुहार कर उन्हें होली खेलने के लिए आमंत्रित किया । उन्होंने बताया कि बार-बार की मनुहार के बाद सखियां नृत्य करते हुए श्रीजी को चौकी पर विराजित किया और फिर भक्तिमय वातावरण में पुष्पों की होली खेली गई । इस दौरान महिलाएं विभिन्न प्रकार के सुगंधित पुष्पों और गुलाल के साथ श्रद्धा और उल्लास के साथ होली मनाई ।
विशेष बात यह रही कि इस आयोजन के दौरान लाडली महल परिसर में केवल महिलाओं का ही प्रवेश रहा , जिससे वे पूरे उत्साह और भक्ति के साथ इस परंपरा में भाग लिया । होली खेलने का समय सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक निर्धारित किया गया था ।
कार्यक्रम के समापन पर दोपहर बारह बजे भगवान श्रीजी को पुनः उनके नियत स्थान पर विराजित किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया । मंदिर परिसर में रंग पंचमी पर श्रद्धालुओं में इस भक्तिमय होली को लेकर विशेष उत्साह देखा गया ।


