पाकुड़

पाकुड़-बहररवा मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Two bikes collided head-on on the Pakur-Bahararwa main road, three injured, one critically.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़-बहररवा मुख्य पथ पर विक्रमपुर और सेजा गांव के बीच रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में तीन लोग घायल हो गये, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, हादसा इतना जोरदार था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गये। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का उपचार हेतु सदर अस्पताल पाकुड़ ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई थी, जबकि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button