दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

T20 वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास

लगातार दूसरी बार खिताब जीता

नई दिल्ली :  भारत ने इतिहास रचा है। पहली बार खिताबी मैच में इतना बड़ा स्कोर बना है टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए हैं। संजू सैमसन ने 89 रन, अभिषेक शर्मा ने 52 रन और ईशान किशन ने 54 रन बनाए। आखिर में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में नाबाद 26 रन ठोके।
भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हराकर चैंपियन बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी है। वहीं भारत के लिए संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और आखिरी में शिवम दुबे ने बेहतरीन पारी खेली।
वहीं भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4, अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए। भारत ने लगातार दूसरी बार टी0 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। वहीं टीम इंडिया तीन बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है।
भारत के लिए संजू सैमसन ने 46 गेंद पर 89 रन बनाए। वहीं अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद पर 52 रन बनाए। इशान किशन ने 25 गेंद में 54 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 13 गेंद पर 18 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव खाता नहीं खोल पाए। तिलक वर्मा 8 और शिवम दुबे 8 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद लौटे।
वहीं न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट ने 26 गेंद पर 52 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 35 गेंद पर 43 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 17 रन बनाए। फिन एल ने 9, जिमी निशाम में 8, लॉक फर्ग्यूसन ने नाबाद 6, ग्लेन फिलिप्स ने 5, मार्क चैपमैन और जैकब डफी ने 3-3 रन बनाए। वहीं रचिन रविंद्र 1 और मैट हेनरी बिना खाता खोले आउट हुए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने -1 विकेट अपने नाम किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button