इंडियन यूथ कांग्रेस के महागामा विधानसभा के मेहरमा प्रखंड सचिव बने मु सनाउल खान

नेशनल प्रेस टाईम्स व्यूरो
मेहरमा (गोड्डा)
झारखंड प्रदेश के इंडियन यूथ कांग्रेस के मेहरमा प्रखंड सचिव की जिम्मेदारी मेहरमा के सिंघाड़ी निवासी मु सनाउल खान को दी गई। वहीं इस इंडियन यूथ कांग्रेस का मेहरमा प्रखंड सचिव का जिम्मेदारी मिलने पर मु सनाउल खान ने इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, इंडियन यूथ कांग्रेस के झारखंड प्रभारी कृष्णा अलावरु,महागामा विधानसभा अध्यक्ष मु मिनहाजुल हक का आभार प्रकट किया साथ ही ग्रामीण, विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का भी आभार जताया और कहा कि ग्रामीण, विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का सदैव संगठन मजबूती एवं विस्तार को लेकर सदैव मार्गदर्शन प्राप्त होता है। संघर्ष, समर्पण और सेवा ही मेरा संकल्प है। कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर सदैव कार्य करता हूं। वहीं इंडियन यूथ कांग्रेस कमिटी के मेहरमा प्रखंड सचिव बनने पर मु सनाउल खान को कई कार्यकर्ताओं व लोगों ने दूरभाष एवं अन्य माध्यमों से बधाई व शुभकामनाएं दिया।