मथुरा

कोसिकलां में प्रेमी-प्रेमिका दोनों चलती ट्रेन से कूदे

युवक की मृत्यु

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। कोसीकलां : शादीशुदा युवक अपनी प्रेमिका के साथ हरियाणा में छिपकर रह रहा था। पत्नी और परिवार के लोग वहां पहुंच गए और दोनों को वापस घर बिहार ले जा रहे थे। दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर कोटवन पुलिस चौकी के समीप शनिवार तड़के तीन बजे परिजन को चमका देते हुए दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलती ट्रेन से कूद गए। हादसे में प्रेमी की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि प्रेमिका को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पत्नी ने पति की महिला मित्र पर धक्का देकर हत्या करने और स्वयं कूदने का आरोप लगाया है। बिहार के जिला भोजपुर के गांव भेडरी निवासी सतीश सिंह हरियाणा के सीकरी में रहकर मजदूरी करते थे। उनका गांव भेडरी के पड़ोसी गांव इब्राहिमपुर की एक विवाहिता पुष्पा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेम संबंधों के चलते ही सतीश घर से गायब हो गया।  जब कोसीकलां के समीप कोटवन चौकी के पास पहुंची। तभी वह साथ बैठी पत्नी एवं स्वजन को चकमा देने के चक्कर में सतीश और पुष्पा चलती ट्रेन से कूद गए। पत्नी एवं स्वजन को दोनों के बारे में उस समय जानकारी हुई, जब ट्रेन आगरा पहुंची। स्वजन ने आगरा जीआरपी को उनके दुबारा गायब होने की लिखित सूचना दी। उधर, शुक्रवार सुबह तीन बजे दोनों के ट्रैक पर पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने 36 वर्षीय सतीश को मृत घोषित कर दिया। जबकि पुष्पा को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोसीकलां थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया, युवक व युवती के बीच प्रेम संबंध की जानकारी आई है। ये ट्रेन से कूदे हैं अथवा उतरने के प्रयास में गिरे हैं, की जानकारी की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button