भोपाल

महिला पर्यवेक्षक भर्ती का रिजल्ट जून अंतिम सप्ताह तक जारी, 660 पदों पर होगी भर्ती

रिक्त पदों का विवरण और वेतनमान

भोपाल: महिला पर्यवेक्षक भर्ती की परीक्षाएं 13 अप्रैल 2025 को संपन्न हो चुकी है अब कर्मचारी चयन मंडल द्वारा रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है 660 पदो के लिए रिजल्ट जून के अंतिम सप्ताह मे जारी हो सकता है जानकारी के अनुसार संचालनालय महिला एवं बाल विकास, मध्यप्रदेश के अंतर्गत पर्यवेक्षक के नियमित पदों पर सीमित सीधी भर्ती एवं खुली सीधी भर्ती हेतु रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार से है पद कोड 01 पर्यवेक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से सीमित सीधी भर्ती (बैकलॉग) सिर्फ महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु 10 पदो पर भर्ती की जाएगी पद कोड 02 पर्यवेक्षक – खुली सीधी भर्ती (बैकलॉग) (सिर्फ महिलाओं हेतु ) के लिए 9 पदो पर भर्ती की जाएगी पद कोड 03 पर्यवेक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से सीमित सीधी भर्ती (सिर्फ महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु ) के लिए 321 पदो पर भर्ती की जाएगी पद कोड 04 – पर्यवेक्षक खुली सीधी भर्ती (सिर्फ महिलाओं हेतु) के लिए 288 पद भरे जायेंगे पद कोड 05 पर्यवेक्षक खुली सीधी भर्ती(मात्र पुरुषों हेतु) के लिए 32 पद भरे जायेंगे इन सभी पोस्टों के लिए वेतनमान 25300 से 80500 रहेगा यह भर्ती लंबे समय के अंतराल में आने से फॉर्म भरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है इस बार पुरुष अभ्यर्थियों ने भी फॉर्म भरे है पहले जो भर्ती निकाली गई थी उसमे केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए थी इस बार 660 पदो के लिए लगभग 590000 फॉर्म भरे गए थे सूत्रों के अनुसार महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2024 का रिजल्ट जून के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button