भोपाल
राजस्थान में एक लाख और मध्य प्रदेश में 15000 से ज्यादा पदों पर भर्तीयो कैलेंडर जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भोपाल: राजस्थान सरकार ने सालभर में होने वाली एक लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। इसमें पदों की संख्या और किस महीने में कौन सी भर्ती की परीक्षा होगी यह बताया गया है भर्ती कैलेंडर जारी करते समय सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा है कि हमने युवाओं के भविष्य की योजनाओं को आकार देने के लिए आज एक लाख भर्तियों वाला सालभर का भर्ती कैलेंडर जारी किया है। मध्य प्रदेश में भी कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) इस साल 15 हजार पदों के लिए भर्ती करेगा। सर्वाधिक साढ़े सात हजार पद पुलिस आरक्षकों के भरे जाएंगे। इनके अलावा क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी और सहायक अधीक्षक के 1,426 और अस्पताल सहायक व चतुर्थ श्रेणी के 1,287 पदों पर भर्ती होगी। ईएसबी ने वर्ष 2026 के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर घोषित किया था। अब ईएसबी ने परीक्षाओं के लिए रिक्तियों की संभावित संख्या, परीक्षाओं और परिणाम की संभावित तिथि भी जारी की है। विभिन्न पदों के लिए 16 भर्तियां निकाली जाएंगी। पांच प्रवेश परीक्षाएं भी होंगी। इन परीक्षाओं में करीब 20 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। ये भर्तियां राज्य के पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए की जाएंगी।एमपीईएसबी ने 2025 की कई परीक्षाओं के रिजल्ट जारी नही है आबकारी कांस्टेबल भर्ती वर्ग 3 चयन परीक्षा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती जैसी कई परीक्षा का रिजल्ट आना बाकी है अगले महीने में इन भर्तियों की रिजल्ट जारी हो सकते हैं



