धार्मिक आस्था और देशभक्ति का अद्भुत संगम- श्री दुर्लभ नाथ महाराज आश्रम ने फौज के समर्थन में दिए ₹2 लाख

खैरथल-तिजारा, 9 मई। कतोपुर, तहसील कोटकासिम स्थित श्री श्री 1008 श्री दुर्लभ नाथ महाराज आश्रम ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए देश की सुरक्षा में तैनात हमारे वीर जवानों के लिए हौसला अफज़ाई स्वरूप अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट को चेक प्रदान कर ₹2,00,000 की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान की है। यह योगदान न केवल आश्रम की सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रभक्ति की भावना को दर्शाता है, बल्कि समाज के अन्य संस्थानों और नागरिकों के लिए भी एक प्रेरणा है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने आश्रम के इस प्रयास की सराहना कि।
श्री दुर्लभ नाथ महाराज ने बताया कि यह दान मातृभूमि की सेवा में जुटे सैनिकों के प्रति सम्मान और आभार की भावना से किया गया है। इस अवसर पर महाराज ने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रसेवा और समाज कल्याण में भागीदारी निभाएं।
“धर्म केवल पूजा-पाठ नहीं, समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाना भी है,” – इस भावना को श्री दुर्लभ नाथ महाराज आश्रम ने अपनी उदारता से जीवंत कर दिखाया है।