अमरोहा

अमरोहा में पांच दिन में 29 बसें सीज, 33 का चालान

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो

अमरोहा l जिले में चल रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को भी चेंकिग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पिछले पांच दिनों में 29 बसों को सीज किया गया है। जबकि, 33 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

जिले में पांच मई से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा के नेतृत्व में चल रहा है। शुक्रवार को हाईवे पर ब्रजघाट से गजरौला व गजरौला से जोया टोल प्लाजा तक अभियान चलाया गया। इस दौरान सात वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ ने कहा कि किसी भी कीमत पर जिले में डग्गामार वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा। अभियान में उनके साथ मुख्य रूप से पीटीओ सुधीर सिंह, यातायात पुलिस की ओर से टीएसआई धर्मेंद्र खोखर और अनिल मथुरिया, रोडवेज विभाग की ओर से एआरएम अनिल कुमार, सुखलाल गौड़ और वाणिज्य कर विभाग से सीटीओ युवराज खन्ना और कमलेश कुमार शामिल रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button