गोड्डा

गोड्डा में प्रशिक्षित शिक्षकों का रैली धरना और प्रदर्शन

हर वर्ष जेटेट परीक्षा कराने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ की गोड्डा जिला इकाई के बैनर तले प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने जेटेट (J-TET) परीक्षा प्रत्येक वर्ष आयोजित कराने की मांग को लेकर शहर में रैली निकाली। यह रैली गोड्डा कॉलेज के समीप से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए अशोक स्तंभ परिसर पहुंची, जहां अभ्यर्थियों ने धरना देकर राज्य सरकार के खिलाफ अपना आवाज बुलंद किया। रैली के दौरान संघ के सदस्यों ने एक स्वर में राज्य सरकार से मांग किया कि प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को अवसर देने तथा शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को नियमित बनाने के लिए हर वर्ष जेटेट परीक्षा आयोजित किये जाने की मांग की। अभ्यर्थियों ने कहा कि कई वर्षों से नियमित रूप से परीक्षा नहीं होने के कारण हजारों प्रशिक्षित युवाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि जेटेट परीक्षा हुए करीब 9 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक दोबारा परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि लगभग दो वर्ष पहले अभ्यर्थियों से फॉर्म भरवाया गया था और राजस्व के नाम पर करोड़ों रुपये लिए गए, लेकिन अब तक परीक्षा नहीं कराई गई। इससे छात्रों में भारी नाराजगी है। संघ के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि प्रशिक्षित युवाओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि इस बार भी जेटेट परीक्षा आयोजित नहीं की गई तो अभ्यर्थी सड़क से लेकर सचिवालय तक बड़ा आंदोलन करेंगे। रैली में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं अपने-अपने बैनर और तख्तियों के साथ शामिल हुए और नारेबाजी करते हुए सरकार से जल्द जेटेट परीक्षा कराने की मांग की। अभ्यर्थियों ने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। दौरान दर्जनों अभ्यर्थी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button