शामली

भारतीय यूनियन टिकैत में नई नियुक्ति: बाबर राणा बने युवा उपाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

चौसाना। भारतीय यूनियन टिकैत संगठन में युवा नेतृत्व को मजबूती देने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में संगठन के युवा जिलाध्यक्ष मोहित शर्मा ने चौसाना निवासी बाबर राणा को संगठन का युवा उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के साथ ही क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

नवनियुक्त युवा उपाध्यक्ष बाबर राणा ने संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया है। उन्होंने कहा कि वे किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा। संगठन की नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्रमुखता से किया जाएगा।

युवा जिलाध्यक्ष मोहित शर्मा ने बताया कि बाबर राणा लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं और क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे किसानों, मजदूरों और युवाओं की समस्याओं को लेकर हमेशा आगे रहते हैं। संगठन ने उनकी मेहनत और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति की सूचना मिलते ही चौसाना समेत आसपास के गांवों से शुभकामनाओं का तांता लग गया। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर बाबर राणा का स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

सरदार नवाब सिहं चेयरमैन इमरान राणा हसन प्रधान आशीष चौधरी मोहित शर्मा कपिल खाटियान शांता प्रधान आदि।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मानना है कि युवा नेतृत्व के आगे आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। युवा वर्ग को संगठित कर गांव स्तर पर आंदोलन की ताकत मजबूत की जाएगी।

बाबर राणा ने कहा कि भारतीय यूनियन टिकैत का झंडा गांव-गांव फहराना उनका लक्ष्य है। किसानों के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने जिले के समस्त युवा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button