अमरोहा

किसानों ने जोया-अमरोहा हाईवे किया जाम

गन्ना मूल्य बढ़ाने और मुआवजे की मांग, प्रशासन के आश्वासन पर खत्म किया धरना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन शंकर के किसानों ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने जोया-अमरोहा स्टेट हाईवे पर जाम लगाया।किसानों की प्रमुख मांगों में बाढ़ प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग शामिल है। उन्होंने गन्ने का मूल्य 518 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। किसान समय पर भुगतान की गारंटी चाहते हैं। साथ ही अवैध डग्गामारी पर रोक और नए बस रूट शुरू करने की मांग भी की गई।प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद किसान नेताओं ने जाम खोल दिया। किसानों ने अपनी मांगों का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button