अमरोहा

अमरोहा के हसनपुर में नदी में डूबने से युवक की मौत:अमरोहा से शादी में बिचौलिया बनकर आया था, नहाते समय हादसा

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो

अमरोहा : रामपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगेश्वरी निवासी नीरज की नदी में डूबने से मौत हो गई। नीरज एक शादी में बिचौलिए के रूप में रामपुर आया था। घटना 9 मई की है। नीरज अपने साथियों के साथ गांव के पास स्थित पीला खंड नदी में नहाने गया था

शव नदी से बाहर निकाला

नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने लगातार उसकी तलाश की। शनिवार को उनकी मदद से नीरज का शव नदी से बाहर निकाला गया। 20 वर्षीय नीरज ने 5 मई को अपने रिश्तेदार मोहित की शादी करवाई थी।

भाई-बहनों में चौथा नंबर

मोहित गांव पोरारा का रहने वाला है। उसकी शादी बलभद्रपुर थाना मिलक, रामपुर निवासी राजकुमार की बेटी से हुई थी। नीरज पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में शोक की लहर है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button