बागपत

आदर्श पब्लिक स्कूल में मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बागपत। कस्बा खेकड़ा के आदर्श पब्लिक स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य कोमल शर्मा ने बताया कि भगवान बुद्ध का मूल नाम सिद्धार्थ था। उनका  जन्म लुंबिनी नामक स्थान पर हुआ था। 29 वर्ष की आयु में वैराग्य होने के उपरांत उन्होंने सांसारिक जीवन का त्याग कर दिया था। तपस्या व ध्यान के माध्यम से उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और तब से उन्हें  संसार, महात्मा बुद्ध के नाम से जानने लगा। बताया कि महात्मा बुद्ध एक महान संत, दार्शनिक, और विचारक थे जिन्होंने पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा, शांति, ज्ञान और करुणा का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं  आज भी हमें शांति और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

इस अवसर पर बच्चों ने भगवान बुद्ध की शिक्षा और उपदेशों का बखान किया। उनके उपदेशों ने पूरी दुनिया को शांति और ज्ञान का मार्ग दिखाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button