शामली

बकाया बिलों पर बवाल

ठेकेदार गिरफ्तार, तीन वांछित दबोचे, अवैध चाकू संग एक और चढ़ा हत्थे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला : पालिका कार्यालय में हंगामा, आरोपी सलाखों के पीछे नगर पालिका कार्यालय में पुराने बिलों के भुगतान को लेकर शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। मामले में पालिका के लिपिक अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोहल्ला मिर्दगान निवासी ठेकेदार तनवीर आलम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को थाने लाकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन का साफ संदेश है—दबाव और हंगामे से नहीं, कानून से होगा फैसला।
मारपीट और धमकी प्रकरण में तीन वांछित गिरफ्तार
ग्राम भनेड़ा में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को दबोच लिया।
गांव निवासी नवीन कुमार की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में प्रशांत पुत्र नगेन्द्र, नगेन्द्र पुत्र धर्मपाल और सितमपाल पुत्र सुखबीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि चौथे अभियुक्त प्रदीप की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में साफ संकेत गया है कि असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
बुधवार को कांधला पुलिस ने कैराना रोड स्थित मंदिर के बाहर खड़े मोहल्ला खेल निवासी खलील को तलाशी के दौरान अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
कानून व्यवस्था पर सख्ती जारी है—हंगामा, धमकी या अवैध हथियार… हर मोर्चे पर पुलिस का शिकंजा कसता नजर आ रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button