असम

पंचायत चुनाव 2025 में भारी जीत के बाद असम भाजपा की 2026 में 104 विधानसभा सीटों पर नजर ।

पंकज नाथ।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

असम : हाल ही में समाप्त हुए असम के पंचायत चुनावों में भाजपा गठबंधन के प्रदर्शन को “ऐतिहासिक” बताते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के लिए 2026 के राज्य विधानसभा चुनावों में 104 सीटों की संभावित जीत का अनुमान लगाया। मतगणना के समय पत्रकारों से बात करते हुए, सरमा ने ग्रामीण चुनावों में पार्टी के मजबूत प्रदर्शन पर जोर देते हुए कहा, “भाजपा जिला परिषद में 300 से अधिक सीटों पर कब्जा कर रही है, और यह ऐतिहासिक है।  सीएम सरमा ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव ग्रामीण भावनाओं को दर्शाते हैं, जबकि विधानसभा चुनाव ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को शामिल करते हैं, जहां भाजपा पारंपरिक रूप से मजबूत स्थिति में है। उन्होंने यह कहते हुए अपने अनुमान को स्पष्ट किया, “वर्तमान में, असम में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की क्षमता विधानसभा क्षेत्र के 104 सीटों में हैं। हालांकि, संभावना और वास्तविकता के बीच अंतर है। हमें उम्मीद है कि हम 95 सीटें जीतेंगे। लेकिन सब कुछ जनता के मूड पर निर्भर करता है।” असम राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए डेटा से पता चलता है कि भाजपा ने पहले ही 242 आंचलिक पंचायत सीटें हासिल कर ली हैं, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद  ने 30 सीटें जीती हैं। विपक्षी कांग्रेस 34 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है, उसके बाद 14 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जबकि रायजोर दल और AIUDF के खाते में एक-एक सीट गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इसबार के पंचायत चुनाव में भारी जीत के बाद भाजपा की नज़र आगामी 2026 के विधानसभा चुनाव में 104 सीटों पर है। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button