रामपुर शाहबाद

शाहाबाद ढकिया मार्ग के चौड़ीकरण की तैयारियों में जुटा पीडब्ल्यूडी विभाग 

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो 

रामपुर शाहबाद। नगर के तहसील रोड यानी शाहबाद – ढकिया मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग तैयारियों में जुट गया है। यह सड़क को दस मीटर चौड़ी की जाएगी, फिलहाल इस समय यह सड़क 7 मीटर चौड़ी है। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो इस सड़क को दस मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव तैयार कर शासन से मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा। शासन की मंजूरी मिलते ही शाहबाद ढकिया मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू होगा और सड़क को दोनों ओर से डेढ़ डेढ़ मीटर चौड़ा कर दस मीटर किया जाएगा। यह मार्ग शाहबाद से आसफपुर होते हुए कछला गंगाघाट मार्ग को भी जोड़ता है। 

,पीडब्ल्यूडी विभाग शाहबाद ढकिया मार्ग को दस मीटर चौड़ा करने के लिए प्रस्ताव बनाने की तैयारियां कर रहा है। फिलहाल यह सड़क 7 मीटर चौड़ी है। यह मार्ग कछला गंगाघाट मार्ग को जोड़ता है। प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो सकेगा। जहां जहां अतिक्रमण है उसको भी हटवाया जाएगा”।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button