रामपुर शाहबाद

शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने चार लोगों पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित रंजीत ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।रंजीत पुत्र बलवंत सिंह, निवासी मोहल्ला महुनागर, थाना शाहबाद ने अपनी शिकायत में बताया कि यह घटना 5 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सचिन पुत्र विजय सिंह, कुंवरपाल पुत्र कन्हईलाल, संतोष पुत्री विजय सिंह और उषा पुत्री विजय सिंह, सभी निवासी ग्राम महुनागर, शराब के नशे में थे।रंजीत के अनुसार, इन चारों ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दीं। इसके बाद लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उनकी पिटाई की गई।पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद रंजीत शाहबाद थाने पहुंचे और अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button