अमरोहा
अमरोहा में प्रेमी युगल ने की कोर्ट मैरिज:युवती ने वीडियो में कहा- बालिग हूं, अपनी मर्जी से की शादी; मां ने दर्ज कराया केस

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो अमरोहा
अमरोहा l उत्तर प्रदेश
अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पहले भागे प्रेमी युगल ने गाजियाबाद में कोर्ट मैरिज कर ली है। युवती ने एक वीडियो वायरल किया है। वीडियो में उसने कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से शादी की है।
मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मुस्लिम समुदाय के एक युवक और युवती के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 8 मई को दोनों घर से भागकर गाजियाबाद चले गए। वहां उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली।
इस बीच युवती की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। युवती ने वीडियो में कहा कि वह अपने जीवन में खुश है। उसने अपने परिवार से अपील की है कि उसके पति और ससुराल वालों को परेशान न करें।


