रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष पर महिला सशक्तिकरण को समर्पित रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

मनोज त्यागी
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
मोदीनगर। रानी अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी जन्म वर्ष के स्मरण में आयोजित महिला सशक्तिकरण दौड़ एवं रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन पी.बी.ए.एस. कन्या इंटर कॉलेज, आदर्श नगर में संपन्न हुआ। यह आयोजन नारी शक्ति के गौरव और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक बना।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल जी, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली जी, ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती मिश्रा तथा जिला उपाध्यक्ष महिला पिंकी चौधरी उपस्थित रहीं। स्कूल की प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला।
छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से रानी अहिल्याबाई की विरासत को जीवंत किया, दौड़ के ज़रिए महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का संदेश भी पूरे उत्साह से दिया। विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्राएं इस प्रेरणादायक आयोजन में सम्मिलित रहीं।