निगरी-निवास, महुआगांव मार्ग पर सुबह 9 से 11 बजे और शाम 4 से 8 बजे तक नो-एंट्री

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
सिंगरौली निगरी-निवास, महुआगांव मार्ग पर चलने वाले कोयला, राखड़, रेत लोड वाहनों से कई बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इस मार्ग पर आये दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से न केवल लोगों की असमय जान जा रही थी बल्कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति भी निर्मित होती थी। बड़े लोडिंग वाहनों से होने वाले सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा महुआगांव, निगरी-निवास मार्ग पर नो-एंट्री लगाने का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में महुआगांव से निगरी मार्ग में प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक बड़े वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। उसके बाद शाम 4 से रात 8 बजे तक नो-एंट्री प्रभावशील रहेगी। नो-एंट्री के समय में किसी भी बड़े वाहन को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। गौरतलब है कि महुआगांव, निगरी और निवास के मुख्य बाजार की सड़क पर जाम लगता है, जिससे हर समय मार्ग में भीड़भाड़ रहती है। मुख्य मार्ग में कई स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी कार्यालय स्थित हैं, जहां पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद महुआगांव, निगरी और निवास मार्ग में नो एंट्री लगाए जाने से सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद है। इसी मार्ग से कोयला, राखड़ और रेत लोड वाहनों की आवाजाही होती है। इसी मार्ग से पब्लिक और अन्य वाहन भी निकलते हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने से सड़क हादसे होते हैं। लिहाजा नो-एंट्री की जगह सड़क चौड़ीकरण कराया जाये तो अधिक उपयोगी रहेगा।