कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को किया याद, दी श्रद्धांजलि

संतोष कुमार दे
एनपीटी ब्यूरो, धनबाद (झा०खं० ), बुधवार को पूर्वाहन 11:00 बजे जिला कांग्रेस मुख्यालय भवन हाउसिंग कॉलोनी धनबाद में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस पर आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की। सर्वप्रथम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के तैल्य चित्र पर उपस्थित कांग्रेस जनों पुष्प माला अर्पीत कर अपनी-अपनीभावभीनी श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात आतंकवाद विरोधी दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि 1991 में आज ही के दिन हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को आतंकवाद और हिंसा से दूर रखना है यह दिन आतंकवाद को खत्म करने और शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डालता है*।आतंकवाद सिर्फ एक शब्द नहीं यह मानवता और विश्व शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा है आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश को एक जुट रहना है।विचार गोष्ठी को संबोधित करने वाले में सर्वश्रेष्ठ योगेंद्र सिंह योगी बरीय उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह सेवादल मुख्य संगठन झारखंड प्रदेश इरफान खान चौधरी संतोष राय गुलजार अहमद अनूप कुमार पांडे मनोज हाडी डीएन यादव प्रमोद कुमार यादव मनोहर दास अरविंद कुमार सैनी ऋषिकांत यादव लाली महतो मोहम्मद कलीम रंजीत महतो मधुसूदन सिंह चौधरी राजेश्वर सिंह यादव मंटू दास बबलू दास पप्पू पासवान वीरेंद्र पासवान राजू दास हरेंद्र शाही लक्ष्मण तिवारी अक्ष्यवार प्रसाद करीम खान प्रीतम रवानी महेश शर्मा निवारण महतो जितेश सिंह दिनेश सिंह नवनीत नीरज राखल दास इत्यादि प्रमुख थे।