ललितपुर
सहरिया समुदाय के बच्चों को वितरण की पाठ्य सामग्री
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने अखिल भारतीय वनवासी आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित, मां शबरी वनवासी छात्रावास टेकरी तालबेहट पहुंचे। जहां पर बने हुए छात्रावास का भ्रमण कर आदिवासी सहरिया समुदाय के पढऩे वाले बच्चों को गर्म अंग वस्त्र, कॉपियां, पेन एवं लडडू वितरित किए। परिषद के स्थाई लेखाकार मनोज सराफ बल्ली द्वारा निजी रूप से छात्रावास के बच्चों को 50 चादर भेंट करने की घोषणा की गई। बच्चों के द्वारा चंदन है इस देश की माटी गीत गाया गया। छात्रावास में भाटिया जी द्वारा किए गए विशेष सहयोग की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की एवं भगवान श्रीराम मां शबरी के बन रहे मंदिरजी को देखकर सभी का मन प्रफुल्लित हो गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुबोध गोस्वामी, नायकजी, मनोज तिवारी रहे। इस दौरान जितेंद्र जैन, मनोज सराफ, नरेंद्र मोदी, प्रवीण सिंघई, नीरज समैया, अभिषेक जैन अब्बू, राजीव जैन रज्जू, राजेश जैन बल्ली, विपिन जैन रोंडा, हेमंत जैन, विवेक जैन, दीपक सिंघई, साकेत जैन उपस्थित रहे। अंत में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र जैन एवं कोषाध्यक्ष साकेत जैन द्वारा अल्प समय में सूचना देने पर उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।



