जिले के दर्जनों पदाधिकारियों ने किसान एकता संघ से दिया इस्तीफा।

किसान एकता महासंघ में हुए शामिल।
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड़। जनपद के गांव मीरपुर गढ़ी में बुधवार को किसान एकता महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक चौ. बाली सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कसाना के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें हापुड़ जिले के किसान एकता संघ से जुड़े दर्जनों पदाधिकारियों ने त्यागपत्र देकर किसान एकता महासंघ की सदस्यता ग्रहण की।
इस बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता चौ. पप्पू प्रधान ने की, जबकि मंच संचालन का कार्य राजेन्द्र चौहान ने बखूबी संभाला।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामानंद कसाना ने बताया कि किसान एकता महासंघ पूरे भारत में किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं को जोड़ने का कार्य कर रहा है। संगठन की विशेषता यह है कि यह केवल आंदोलन तक सीमित नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जहां कहीं भी किसानों के साथ अन्याय होता है, वहाँ किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ता तत्परता से पहुंचते हैं और प्रशासन से लेकर नीति निर्माताओं तक किसान की आवाज़ पहुँचाते हैं।
संगठन में शामिल हुए नए पदाधिकारी:
इस कार्यक्रम के दौरान किसान एकता संघ छोड़कर दर्जनों लोग महासंघ में शामिल हुए जिसमें अजय कुमार राष्ट्रीय सचिव, उषा तोमर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा हापुड़, धीरेन्द्रपाल सिंह जिला मीडिया प्रभारी, वीर सिंह जिला सचिव, विकास कुमार जिला प्रभारी, बबली सिंह नगर मीडिया प्रभारी, शेरपाल सिंह नगर सचिव, प्रेम सिंह ब्लॉक अध्यक्ष धौलाना, जगवीर सिंह नगर प्रचार मंत्री, सोनू ठाकुर नगर सचिव, सोनू कुमार नगर कोषाध्यक्ष, सचिन कुमार ब्लॉक सचिव, रविंद्र कुमार आदि शामिल रहे।