खैरथल

खैरथल-तिजारा जिला बचाओं संघर्ष का 49 वां दिन 

जिला बचाओं की मुहिम में कांग्रेस जनता के साथ : योगेश मिश्रा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल।  राजस्थान सरकार द्वारा खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदलकर भर्तृहरि नगर करने के निर्णय का विरोध तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी अलवर के जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, खैरथल जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने आक्रोश जताते हुए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर बोलते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा प्रधानमंत्री सड़कों वर्चुअल उद्बोधन करने राजस्थान आये है आज बडे बड़े अखबारों में विज्ञापन दिए गये है जिसमे भृतहरी नगर की सड़को का भी उद्घाटन है एक ओर सरकार विधानसभा मे जवाब देती है भृतहरी नगर बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं  है यह दोहरा चाल,चरित्र और चेहरा भाजपा का है ये लोग पीएम को अंधेरें मे रख सकते है तो लोगो की बिना रायशुमारी के जिले का नाम और मुख्यालय भी बदल सकते है इनपर विश्वास नही किया जा सकता.  भृतहरी जी के प्रति इनकी श्रृद्धा होती तो भृतहरी जी धाम का विकास क्यो नही किया? मिश्रा ने कहा जिला बचाओं आंदोलन के साथ पूरी कांग्रेस साथ खड़ी रहेगी और 4 अक्टूबर को खैरथल में विशाल आमसभा होगी जिसमे कांग्रेस के बड़े नेता शिकरत करेंगे। धरना स्थल पर हुई सभा को
मोहर सिंह गूर्जर मुण्डावर,श्यामलाल मेघवाल, नवीन खैरिया, रणसिंह नेहरा हरसौली, आसाम खान बागोड़ा,अयुब खां,ईस्माइल खान
,आजाद खां,जाकिब,राहुल शर्मा,छीतर सैनी,संदीप पाटिल, निक्की प्रजापति, ओमप्रकाश रोघा, पप्पू प्रधान, अखलेश कौशिक, रामोतार एडवोकेट, हल्लू संरपच, ईस्माइल खां माचा, गफ्फूर खान, पूर्व प्रधान रोहतास चौधरी, वरिष्ट नेता अजीत यादव ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने जिले के नाम और मुख्यालय बदलने को लेकर सरकार व सांसद भूपेंदर यादव की निन्दा की और इसे जनता से धोखा बताया और कहा जिला बचाओं के लिए संघर्ष जारी रहेगा.धरना सभा में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button