हिंदुत्व की रक्षा के लिए वंश वृद्धि एवं संस्कार जरूरी राजपाल सिंह ;प्रांत कार्यवाह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : थाना इज्जतनगर के गांव रूपापुर बड़ेपुरा स्थित भीटानाथ मंदिर प्रांगण में सोमवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस 0एस) के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस दौरान भारी संख्या में आम-जनमानस, तथा हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हिंदू जागरण मंच के युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने बताया पूरे देश में संघ के एक सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह हिंदुओं को संगठित करने तथा मातृभूमि की रक्षा के लिए यह सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सहप्रांत कार्यवाह राजपाल सिंह ने अपने संबोधन में सभी को बताया कभी हमारी भारत भूमि का विस्तृत रूप हुआ करता था। लेकिन आतातायिओं ने समय -समय पर इसका बंटबारा कर हमारी मातृभूमि को संकुचित कर दिया।अभी भी पांच राज्यों की स्थिति चिंताजनक है। हमें अपनी वंशवृद्धि कर भारत मां की रक्षा करनी,लव जिहाद,लैंड जिहाद से अपने आप को बचाकर रखना है। कार्यक्रम का कुशल संचालन खंड व्यवस्था प्रमुख देवेंद्र पटेल ने किया।इस दौरान शिवमंगल सिंह राठौर,अरविंद गिरि महाराज,बहन चंद्रप्रभा,अरूण कुमार फौजी, जिलाध्यक्ष रश्मि पटेल,किरन पटेल, सुरेंद्र पटेल, ब्लाक प्रमुख भोजीपुरा योगेश पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र पटेल, प्रदीप कुमार गुप्ता, हरेंद्र पटेल सूर्य होम,अमर सिंह, त्रिभुवन सिंह, नरेंद्र पाल, वेदप्रकाश पटेल,राजीव उर्फ लवकुश साहू, वेदपाल पटेल रमेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



