पाकुड़
भोजन कर डीसी – एसपी ने गुणवत्ता को परखा

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), शहर के रिलायंस मॉल स्थित मुख्यमंत्री दाल भात केन्द्र का डीसी – एसपी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां संचालित मुख्यमंत्री दाल-भात केन्द्र में आमजनों का भोजन वितरित किया जा रहा था। उपायुक्त ने भोजन कर रहे लोगों की संख्या की जानकारी ली। साथ ही परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। उपायुक्त ने कहा कि भोजन निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल रखा जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। गुणवत्ता जांच के लिए उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने मौके पर भोजन कर गुणवत्ता को परखा।