मथुरा

युवा राष्ट्र निर्माण की रीढ़ : राधा मोहन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मथुरा। वृंदावन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने वृंदावन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 122वां संस्करण कार्यकर्ताओं संग सुना। इस दौरान उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की रीढ़ बताते हुए सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में उनकी सक्रिय भूमिका पर बल दिया। राधा मोहन सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी और भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के साथ श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि मन की बात केवल संवाद नहीं, बल्कि एक सशक्त जनसंपर्क माध्यम है, जो हर आयु वर्ग, विशेषकर युवाओं को प्रेरित करता है। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की बातें सभी को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करती हैं। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा सिंह कुंतल, उप सभापति मुकेश सारस्वत, महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, ज्ञानेंद्र राणा, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री पवन हिडौन, अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय, प्राण वल्लभ गोस्वामी, मुन्ना निषाद शर्मा, अजय सिंह आदि मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button