कांग्रेसियों ने मनाया पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), बीते मंगलवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस भवन में जिला सह प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि मनाया गया। पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्प माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। आपको बता दे जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री थे और स्वतन्त्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी के संरक्षण में, वे भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 में भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक, भारत का शासन किया। वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य – एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र – के वास्तुकार माने जाते हैं। कश्मीरी पण्डित समुदाय के साथ उनके मूल की वजह से वे पण्डित नेहरू भी बुलाए जाते थे, जबकि भारतीय बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के रूप में जानते हैं। मौके पर प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला महासचिव ए गांगुली, 20 सूत्री सदस्य डॉ मोहम्मद जोहरूल इस्लाम ,महिला जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, नगर अध्यक्ष वंशराज गोप, प्रखंड शिक्षा प्रतिनिधि मिरर्जहान विश्वास, एहेदिन शेख,रामविलास महतो, मिथुन मरांडी, लाडू शेख , नईमुद्दीन शेख सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।