धनबाद

झरिया शहर में चले रहे सफाई अभियान का विधायक ने लिया जायजा, दिया जरुरी निर्देश

कुंदन कुमार विश्वकर्मा
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो, धनबाद (झा०खं०), झरिया: बारिश के मौसम में अक्सर लगातार बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव व सड़कों पर कीचड़ के मामले सामने आते हैं। ऐसे में कई बार ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जब जनता की दिक्कतों के लिए खुद सरकारी महकमे के लोग मैदान में उतर जाते हैं। ऐसा ही कुछ धनबाद जिले के झरिया में देखने को मिला। विगत 15 दिनों से चल रहे झरिया शहर में नाली साफ-सफाई महाअभियान का निरीक्षण झरिया विधायक रागिनी सिंह अपने टीम के साथ किया। उन्होंने बस्तियों की गलियों और सड़कों में पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि यह सफाई अभियान विगत दिनों से शहर में चलाया जा रहा है। मानसून से पहले शहर में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान शुरू किया है। शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई के लिए जेसीबी और पोकलैन मशीनें से साफ कराया जा रहा हैं। जहां जेसीबी नहीं पहुंचपाती, वहां निगम के कर्मचारियों द्वारा नाले नालियों की सफाई की जा रही है। इस दौरान विधायक ने दूरभाष पर नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया, झरिया शहर में जहां-तहां नालियां जाम पड़ी है। अनदेखी के कारण नालियां बजबजा रही हैं और जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। समय रहते समस्याओं पर ध्यान देने के बात कही। विधायक ने सभी शहरवासियों से अपील किया है कि अपने आसपास की क्षेत्रों की बेहतर साफ सफाई कर इस अभियान में अपना सार्थक योगदान दे सकते हैं। बिना आमजन के सहयोग के शहर के साफ सफाई के कार्य को पूर्ण नहीं किया जा सकता है। सफाई अभियान के दौरान प्लास्टिक, कांच की बोतलें, पॉलिथिन एवं अन्य कूड़ा-करकट नाले एवं नालियों में डाल दिया जाता है जो जल निकासी में बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने कहा मानसून के दौरान भारी बारिश के समय नाले-नालियों से सही तरीके से जल निकासी हो सके, जिससे कि वार्डवासियों/ शहरवासियों को जलभराव जैसी समस्या का सामना ना करना पड़े, इसे लेकर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button