सिंगरौली
अवैध रूप से पटाखा विक्रय कर रहे आरोपी से पाटाखे जप्त कर की गई कार्यवाही

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पी.एस.परस्ते सीएसपी विन्ध्यनगर के मार्गदर्शन पर थाना विन्ध्यनगर पुलिस को मिली कायमयाबी। मिली जानकारी में बताया गया कि दिनांक 19.10.2025 को मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम गहिलगढ़ पश्चिम का राजेश कुमार साहू पिता मार्कण्डेय साहू अपने घर से अवैध रूप से पटाखों की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी विन्ध्यनगर द्वारा एक टीम गठित कर सूचना तस्दीक हेतु रवाना किया गया, तस्दीक पर सूचना सही पाई गई, जिससे आरोपी के घर पर मिले अवैध पटाखों को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 288 बीएनएस एवं विस्फोटक अधिनियम की धारा 5, 9(ख)(1)(ख) अंतर्गत विधिसंगत कार्यवाही की गई है ।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अर्चना द्विवेदी थाना प्रभारी विन्ध्यनगर, सउनि.रमेश प्रजापति, प्र.आर.पंकज सिंह, नितिन गौतम, रमागोविन्द तिवारी, आरक्षक अशोक कुशवाहा, राजकुमार शर्मा, तुलसी प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही ।



