मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर हुआ प्रसारण


विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास, कार्यक्रम देखने शिक्षक व अभिभावक रहे मौजूद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण व शिलान्यास किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कस्बा बार स्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों के शिक्षक – शिक्षिकाओं के साथ अभिभावक उपस्थित रहे।प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने ‘निपुण प्लस स्पॉट असेसमेंट योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों का त्वरित मूल्यांकन किया जा सकेगा, जिससे यह जानना आसान होगा कि बच्चा किस विषय में कितना समझ रहा है और उसे कहां मदद की जरूरत है। इसके साथ ही सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों व अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों का शिलान्यास व शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को यूनिफार्म, जूते-मोजे, स्कूल बैग और स्टेशनरी जैसी आवश्यक चीजों के लिए उनके अभिभावकों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से 1200 रुपए की धनराशि भी भेजी गई। साथ ही मुख्यमंत्री निपुण आंकलन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों व बीईओ को सम्मानित किया गया।
इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी बार शैलजा व्यास, पवन रिछारिया, विशाल गुप्ता विक्रम सिंह, राजेश्वरी देवी, जुबैदा खातून, रियाज़ अहमद, मृत्यंजय खरे, बी एम दुबे, ज्योति प्रकाश खरे, देवेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, नरेन्द्र चौहान, मनोज गुप्ता, अतुल रावत, रविन्द्र प्रजापति, संदीप कौशिक, संजय तिवारी, राहुल सैनी, अनिल कुमार समेत अभिभावक मौजूद रहे।


