पी.आर.एम.पी. स्कूल में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में धनबाद को मिला पहला स्थान

संतोष कुमार दे
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो, धनबाद (झा०ख०), पी.आर.एम.पी. स्कूल में 27 से 29 मई तक 25वीं राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब-जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में झारखण्ड के 24 जिलों से आये खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए धनबाद जिला संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहा, जबकि रांची को द्वितीय और हजारीबाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के निदेशक दिनेश कुमार महतो ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से राज्य की खेल प्रतिभाओं को मंच मिलता है और उनके आत्मविश्वास को बल मिलता है। इस अवसर पर पंकज कुमार रॉय, रूपेश कुमार, सुखेंदु माझी, ताइक्वांडो प्रशिक्षक यमुना कुमार पासवान तथा राज्य स्तरीय ताइक्वांडो रेफरी और अन्य आधिकारिक गण भी उपस्थित रहे।