आलेखराष्ट्रीय

सभी पत्रकार बंधुओ को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

नई दिल्ली। आज ही के दिन हुआ था प्रथम हिन्दी साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन हिन्दी पत्रकारिता के इतिहास में 30 मई का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है। इसी दिन 1826 में जुगलकिशोर शुक्ल ने दुनिया के प्रथम हिन्दी साप्ताहिक पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन कलकत्ता (अब कोलकाता) से शुरू किया था। पहले अंक के प्रकाशन के सिर्फ 6 महीने बाद ही इसे बंद कर देना पड़ा। प्रथम हिन्दी साप्ताहिक पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ के प्रकाशन के उपलक्ष्य में 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।
आज भी देश में हिंदी पत्रकारिता नए पैमाने गढ़ते हुए अपना काम जिम्मेदारी के साथ कर रही है। देश में सबसे अधिक पत्रकार हिंदी भाषी ही हैं। सभी पत्रकार बंधुओ से आग्रह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करें पत्रकारिता धर्म का पालन।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button