सड़क हादसे से हुए मौत के दरवाजे पर खड़े घायल लड़के के लिए फरिश्ता बने पत्रकार अभिमन्यु जायसवाल, अपनी निजी गाड़ी से तुरंत आनन-फानन पहुंचाया अस्पताल

समय पर नहीं पहुंचते पत्रकार अभिमन्यु तो लड़के की जा सकती थी जान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली – जिले के सरई थाना अन्तर्गत ग्राम गजरहिया के पिपरडोला जंगल के पास कल बीते समय नौ बजे शाम को सड़क हादसे से घायल लड़के को पत्रकार अभिमन्यु जायसवाल अपने निजी गाड़ी में सवार कर नजदीकी समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र सरई में भर्ती करवाकर जान बचाने का खबर प्रकाश में आया है।
गौरतलब यह है कि पत्रकार अभिमन्यु जायसवाल बेसहारा की मदद करने को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं जिसमें फिर एक बार उनका दरियादिली एवं मानवता वाला चेहरा सामने आया है।आपको बता दें पत्रकार अभिमन्यु जायसवाल अपने निजी स्कार्पियो वाहन MP66C9766 से पत्रकार मित्रों के साथ में बीते रात एक निमंत्रण में जा रहे थे जिसमें रास्ते में ही ग्राम गजरहिया पिपरडोला जंगल के पास सड़क हादसे से यह दो लड़के सड़क पर गिरे हुए थे और काफी भीड़ लगी थी जिसमें इन तड़पते घायल लड़के को देखते हुए पत्रकार अभिमन्यु जायसवाल ने अपनी गाड़ी रोकी और जिसमें देखा तो एक लड़का दर्द से छटपटा रहा तो दूसरा लड़का बेहोश था और लोगों का जमावड़ा हुआ था लेकिन कोई भी व्यक्ति इनकी मदद करने के लिए आगे नहीं आया थे जबकि सड़क हादसे लड़के बहुत जख्मी हो गये थे। लेकिन पत्रकार ने तुरंत इस घटना की सूचना नजदीकी पुलिस थाना सरई में देते हुए घायल एक लड़के को अपने निजी वाहन से नजदीकी समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र सरई में पहुंचाकर भर्ती करवाया। और वही दूसरे लड़के को उसके परिजनों ने अपने वाहन से बैढ़न ले गये ।
वहीं मिली जानकारी मुताबिक यह दोनों लड़के मोटरसाइकिल से एक निमंत्रण में जा रहे थे जिसमें आधे रास्ते में ही कोई बोलेरो ने इन्हें टक्कर मार दिया और फरार हो गया जिसमें एक लड़के का नाम मातामणी पठारी (प्रधान) पिता उदयभान पाठरी ( प्रधान) उम्र 10 वर्ष सा. गजरहिया थाना सरई जिला सिंगरौली एवं और वही दूसरे लड़के का नाम ग्राम गजरहिया थाना सरई जिला सिंगरौली बताया जा रहा है , हालांकि एक लड़के को घटना स्थल से उसके परिजन बैढ़न ले गये थे लेकिन दूसरे लड़के को समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र सरई में भर्ती कराया लेकिन इसका भी स्थिति ठीक नहीं था जिसमें एक घंटे के बाद इस लड़के को भी बैढ़न रेफर कर दिया गया जिनका इलाज जारी है।
