लेक्टर ने पक्षियों के लिए परिंडे लगाने के अभियान की शुरुआत

लघु भारती खैरथल के सहयोग से बांटे परिंडे
खैरथल-तिजारा : जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने पक्षी संरक्षण के जिला स्तरीय अभियान की शुरुआत शुक्रवार को मंडी स्थित पांचीदेवी स्मृति उद्यान पर कीजहां जिला कलक्टर ने बतौर मुख्य समाजसेवी संस्थाओं द्वारा उपलब्ध कराए गए 1000 परिंडे वितरित किए। जिला कलेक्टर ने उद्यान में लगे पेड़ों पर परिंडे लगाकर अभियान की शुरुआत कि साथ ही पार्क में उपस्थित अतिथिगणों द्वारा बरगद का पौधा लगाया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर किशोर कुमार ने कहा कि गर्मी का प्रकोप केवल इंसानों पर नहीं, बल्कि बेजुबान पशु-पक्षियों पर भी उतना ही भारी पड़ रहा है। यदि हम उनके लिए पानी और दाने की व्यवस्था करें तो यह हमारे मानवीय कर्तव्यों की पूर्ति होगी। प्रत्येक आंगन में परिंडा लगाया जाए, पेड़ों पर पानी के पात्र बाँधे जाएं और समाज सेवा के इस कार्य में हम सब एकजुट हों। यह न सिर्फ जीव सेवा है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा और पर्यावरण संतुलन की दिशा में एक अहम कदम है।”
उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, विद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं से अपील कि इस अभियान को जन आंदोलन बनाएं। गर्मी के इस मौसम में जलस्रोतों की रक्षा करना भी हमारा दायित्व है। जल संरक्षण, जीवन संरक्षण का आधार है।
जिला कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत आज जिला स्तर से की गई है इसके पश्चात यह कार्यक्रम ब्लॉक स्तर पर भी किए जाएंगे ताकि पूरे जिले में इस अभियान को जन आंदोलन बनाया जा सके।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव ने कहा कि समाज की असली ताकत उसकी संवेदनशीलता में होती है। यह अभियान हमें सिखाता है कि बेजुबान पक्षियों के लिए एक छोटी सी कोशिश, उनके जीवन को बचा सकती है। जब हर घर, हर छत, हर पेड़ पर परिंडे होंगे तो हमारे आसमान में चहचहाहट बनी रहेगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे पूर्वज छतों पर पुराने मटकों और बर्तनों में पानी भरकर पक्षियों की सेवा किया करते थे। आज उसी परंपरा को जीवित रखने का प्रयास इस अभियान द्वारा किया जा रहा है। यह अभियान लोगों में सेवा भावना जगाने वाला है और हमें उम्मीद है कि आमजन इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे।
इस कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी टपूकड़ा लाखन सिंह गुर्जर, उपखंड अधिकारी किशनगढ़ बास मनीष कुमार जाटव, उपखंड अधिकारी मुंडावर सुरेश कुमार बलई, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र शर्मा, स्थानीय पार्षद, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने घरों, बालकनियों और आसपास के स्थानों पर परिंडे लगाएंगे और नियमित रूप से उनमें दाना-पानी भरेंगे।