चित्रकूट
थाना मारकुण्डी पुलिस नें 20 किग्रा गांजा बरामद किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी मारकुण्डी श्याम प्रताप पटेल के मार्गदर्शन रिषभ सिंह पुत्र गिरजेश कुमार निवासी रमपुरवा थाना धाता जनपद फतेहपुर को एक बोरी में 20 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।