बेहतर कार्य करने वाले कर्मी याद आते हैं : डा० सुमनलता

– महिला कालेज के अवकाश प्राप्त चार कर्मियों को दी गई विदाई
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा : महिला कालेज, गोड्डा के लेखापाल सुधांशु शेखर झा, राम मुर्मू, वनस्पति विज्ञान के प्रयोगशाला प्रभारी, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी प्रतिमा देवी एवं ताला मरांडी के अवकाश प्राप्त होने पर कालेज सभागार में समारोह पूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान सभी प्रभारी प्राचार्य डा० सुमनलता ने अवकाश प्राप्त कर्मियों को अंगवस्त्र सहित चेक प्रदान किया।
कालेज की प्रभारी डा० सुमनलता ने कहा कि सुधांशु शेखर झा महाविद्यालय के स्थापना काल से ही कालेज सेवारत हैं। इनकी कार्यकुशलता की बदौलत ही आज विद्यालय मुकाम हासिल करने में सफल रहा है। वे 19 अगस्त 1989 से ही इस महाविद्यालय में अपनी सेवा दे रहे हैं। ऐसे कार्यकुशल कर्मियों को विदाई देना बहुत ही कष्टकारी है। लेकिन सरकारी नौकरी में योगदान व सेवानिवृत्त एक पड़ाव है। इससे सभी कर्मियों को गुजरना पड़ता है। इसी प्रकार राममुर्मू ने भी पांच नवंबर 1990 से ही महाविद्यालय में सेवा देकर खासकर विज्ञान विभाग की छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने में अहम योगदान दिया है। इसे भुलाया नहीं जा सकता है। इसी प्रकार प्रतिमा देवी व ताला मरांडी ने भी निष्ठापूर्वक कार्य कर सभी का दिल जीत लिया है। कहा कि विदाई चाहे किसी की भी हो बहुत ही कष्टकारक होता है। उन्होंने सभी के दीर्घ जीवन की मंगल कामना की। कार्यक्रम का संचालन डा० शाबरा तब्बसुन कर रही थी। इसके पूर्व छात्राओं ने विदाई गीत गाकर माहौल को गमगीन बना दिया। इस अवसर पर डा० विभा राय, डा० रेखा कुमारी, डा० कौशल, अरविंद यादव, संजीव यादव, डा० दिनेश प्रसाद यादव, नीलम सिंह, सुधीर कुमार यादव सहित आशुतोष कुमार झा, नीलेश कुमार यादव, निरंजन दास, रौशन कुमार, मनोरमा कुमारी, साधना कुमारी, शैश टेलर, प्रियंका कुमारी आदि उपस्थित थे।