अमरोहा

अमरोहा में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

विधायक ने किया 10 लाख की लागत से बने स्मृति द्वार का उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमरोहा ,गजरौला l मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र में रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। गजरौला नगर में बिजनौर मार्ग स्थित कुमराला चौकी के पास भाजपा विधायक राजीव तरारा ने अहिल्याबाई स्मृति द्वार का उद्घाटन किया विधायक राजीव तरारा ने बताया कि स्मृति द्वार का निर्माण विधायक निधि से कराया गया है। इस निर्माण में करीब दस लाख रुपए खर्च हुए हैं। उन्होंने रानी अहिल्याबाई होलकर के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन देश और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित था।

वे गरीबों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहीं। उनका न्यायप्रिय स्वभाव हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में भाजपा की ओर से रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button