विकसित कृषि संकल्प अभियान जारी -जैविक और प्राकृतिक खेती के लिए तैयार किए जा रहे किसान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमेठी। विकसित कृषि संकल्प अभियान के अन्तर्गत शनिवार को अमेठी, भादर और गौरीगंज विकास खंडो की कोरारी गिरधरशाह,सरायखेमा, इस्माइलपुर, पीपरपुर, कल्याणपुर और कटरा लाल गंज में खरीफ गोष्ठियां आयोजित की गई। गोष्ठियों में किसानों को कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से तकनीकी जानकारी दी गई और प्राकृतिक और जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कटरा लाल गंज में विधायक राकेश प्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने किसानों को कृषि भवन से सम्पर्क में रहते हुए उन्नतिशील खेती को सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं और सेवाओं के बारे में संदेश दिए। कहा कि किसान देश के अन्नदाता है, सरकार किसानों की समस्याएं दूर करने और उपज का उचित मूल्य देने के लिए पूरी तरह गंभीर है।
संयुक्त कृषि निदेशक अयोध्या मंडल अवतीन्द्र मिश्र,उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार, तकनीकी सहायक फूल चंद के साथ प्रगतिशील किसान भी मौजूद रहे।
कृषि वैज्ञानिक डा सुरेन्द्र सिंह , डॉ प्रमोद कुमार सिंह, और राजकीय बीज भंडार प्रभारियों ने किसानों को जानकारी दी।
भेंटुआ में पिंडोरिया में जिला कृषि अधिकारी राजेश यादव ने किसानों को बीज और खाद की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी।
ग्राम प्रधान राकेश कुमार यादव, सीमा पांडेय, विश्व नाथ सिंह,ए डी ओ सहकारिता विजय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।


