साहिबगंज अबुआ आवास के लाभुक से राशि मांगने के आरोप की हुई जांच, आवास मित्र एवं बिचौलिया की उड़ी नींद

मोहम्मद गुलजार
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो, (साहिबगंज (झा०खं० ), सदर प्रखण्ड अन्तर्गत गंगा प्रसाद पश्चिम पंचायत के छोटी कोदरजनना में अबुआ आवास के एक से अधिक लाभुक से राशि मांगने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को इस मामले की जांच के लिए डीसीएलआर प्रमोद आनंद गंगा प्रसाद पश्चिम पंचायत के छोटी कोदरजनना पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार लाभुक मीरा देवी ने गंगा प्रसाद पश्चिम पंचायत कर्मी व कंप्यूटर ऑपरेटर पर योजना की दूसरी क़िस्त में 20 हजार रुपये लेकर एक ही रूम का जियो टैग करने का आरोप लगाया। इधर डीसीएलआर ने मामले में लाभुक सहित ग्रामीणों से पूछताछ की। वही स्थल का निरीक्षण भी किया। वही घर जांच करने पहुंचे पदाधिकारी प्रमोद आनंद को ग्रामीणों ने बताया कि आवास मित्र सुजीता कुमारी हर लाभुकों से 2000 से लेकर 5000 तक की राशि वसूली कर ली है। जांच पदाधिकारी प्रमोद आनंद ने बताया कि ग्रामीण लाभुक महिला एवं पुरुष से जानकारी मिली है कि आवास मित्र सुजीता कुमारी एवं प्रखण्ड के कुछ लोगों की मिली भगत से पैसा वसूली की जा रही है। मामले में जांच रिपोर्ट डीडीसी को सौंपेंगे। अनियमितता बरतने वाले पर कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।



