मुरादाबाद

युवती को घर में अकेला देख दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मझोला थाना पुलिस ने सोकनपुर निवासी विवेक को दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी पर पॉक्सो एक्ट की धारा भी लगाई गई
किशोरी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया
मझोला थाना पुलिस ने सोकनपुर निवासी विवेक को रविवार को दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट की धारा भी लगाई गई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला के काशीरामनगर चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी बीते दिनों घर में अकेली थी। आरोप लगाया कि उसी दौरान सोकनपुर निवासी विवेक घर में घुस गया। आरोपी ने किशोरी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
एसपी सिटी के अनुसार तहरीर के आधार पर मझोला थाने में आरोपी विवेक के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया। रविवार को इंस्पेक्टर मुजम्मिल खां की टीम ने आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button