शामली

शनिवार देर रात भारत विकास परिषद शामली समर्पण का 26 वां दायित्वबोध समारोह का आयोजन किया गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

शामली : जिसमें अध्यक्ष इंजि अनुज गुप्ता, सचिव सुभाष जैन कोषाध्यक्ष विपुल संगल को मनोनीत किया गया ।
देर रात्रि सर्वप्रथम सचिव अनुज गुप्ता द्वारा सत्र में किये गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसके पश्चात अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा द्वारा वर्षभर कार्य करने वालो सदस्यो को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्त्ता विनित संगल द्वारा भारत विकास परिषद के उद्घ्देश्य को विस्तार द्वारा समझाया गया। प्रान्तीय अध्यक्ष सरल माधव द्वारा कहा गया कि शाखा को पर्यावरण व सेवा कार्य पर अधिक ध्यान देना चाहिए। दायित्वबोध अधिकारी अरुण खण्डेलवाल द्वारा नई टीम 2025-2026 जिसमे अध्यक्ष इंजि अनुज गुप्ता, सचिव सुभाष जैन, कोषाध्यक्ष विपुल संगल, महिला संयोजिका सोनिया संगल व उनकी टीम को शपथ दिलाई गई। शाखा संरक्षक अरविन्द संगल, दीपक जैन, सोनिया कश्यप, नवीन गर्ग एडवोकेट द्वारा शाखा द्वारा किये गये कार्य की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार जैन व अर्पित तायल द्वारा किया गया। मौके पर नवीन कुमार गर्ग, संजीव कुमार जैन, अमोल जैन, चंचल जैन, राजीव संगल, विपुल संगल, सक्षम संगल, अंशु जैन, नितिन कपूर, मनीष मित्तल, नवीन बत्रा, अर्पित तायल, निखिल ऐरन, सुनील कुमार शर्मा. आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button