शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा का हुआ आयोजन
A condolence meeting was organized on the demise of Shibu Soren

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री आदिवासी अस्मिता के प्रतीक और झारखण्ड आन्दोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गुरुवार को झामुमो के सदर प्रखण्ड अध्यक्ष अमरदीप कुमार सिंह के नेतृत्व मे महादेवगंज स्थित विवाह भवन मे शोक सभा का आयोजन किया गया!इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओ ने दिवंगत नेता शिबू सोरेन की तस्वीर पर मल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप कुमार सिंह ने कहा की दिशोंम गुरु शिबू सोरेन ना केवल एक राजनेता, बल्कि एक जीवित आन्दोलनकारी थे.वे झारखण्ड के आदिवसी समाज के हक,सम्मान और अस्तित्व की लड़ाई के सच्चे प्रहरी थे.वही अमरदीप कुमार सिंह ने कहा दिशोंम गुरु शिबू सोरेन के जुझारूपन और संघर्षशीलता को झारखंड कभी नहीं भूल सकता। मौक़े पर प्रखण्ड अध्यक्ष अमरदीप सिंह, मो कामरान अहमद , राजेंद्र सिंह मो सिद्दीक,मो रियासत हुसैन, सुरेंद्र मंडल ,इन्द्रजीत रजक ,राजा मुराद ,नियाज अहमद ,जोहारूल इस्लाम ,रणजीत सिंह, निरंजन सिंह, मो इसाक, मो ईनतेसार जौहरुल इस्लाम एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



