रामपुर शाहबाद
शादी समारोह से घर लौट रहे अधेड़ की अज्ञात वाहन से मौत

नेशनल प्रेस टाइम, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। शादी समारोह से घर लौट रहे अधेड़ की अज्ञात वाहन कुचलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शाहबाद के भीतरगांव निवासी भूरे सिंह (50) रविवार देर रात शाहबाद से शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहा था। घर लौटते समय शाहबाद बिलारी मार्ग पर वेलकम प्लेस के पास अज्ञात वाहन अधेड़ को कुचलकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैसे ही सूचना मृतक के परिजनों को हुई घर में रो रोकर बुरा हाल हो गया।



