बागपत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन आज हिंदू युवा वाहिनी धूमधाम से मनाएगी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बागपत। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन आज (5 जून) को हिंदू युवा वाहिनी – जनपद बागपत के कार्यकर्ताओं द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर एक विशेष भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम की अगुवाई जिला प्रभारी आलोक शास्त्रीजिला अध्यक्ष संजीव तोमर, मंत्री अनुराग मोहन तथा जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी जर्नलिस्ट सुरेंद्र मलानिया करेंगे। कार्यक्रम स्थल को भगवा ध्वजों, पुष्पों और भारत माता की जयकारों से सजाया गया है।

विशेष अतिथि: इस समारोह में क्षेत्रीय फिल्म कलाकार राजवीर दांगी एवं मातृशक्ति की प्रतीक ऊषा देवी (मां) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। दोनों अतिथि अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोककल्याणकारी कार्यों और राष्ट्र सेवा को लेकर विचार साझा करेंगे।

कार्यक्रम की झलकियाँ:

  • दीप प्रज्वलन एवं केक कटिंग
  • मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु की कामना
  • देशभक्ति गीतों और नारों से उत्सव का रंग
  • कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा भावना का संकल्प

कार्यक्रम स्थल:
कृष्णा मार्किट, 709 बी, दिल्ली–सहारनपुर हाईवे, बड़ी नहर के पुल के समीप, बड़ौत

हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों का कहना है कि यह आयोजन सिर्फ एक जन्मदिन समारोह नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री योगी जी के राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों के प्रति कृतज्ञता और सेवा भाव को समर्पित श्रद्धांजलि भी है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button