मथुरा

गंगा दशहरा की तैयारियां पूरी, हरिद्वार से छोड़ा गया पानी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मथुरा। गंगा दशहरा पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। यमुना में हरिद्वार से पानी छोड़ा गया है, ताकि श्रद्धालुओं आसानी से आस्था की डुबकी लगा सकें। ऐसे में भीड़ नियंत्रण करना अधिकारियों के लिए चुनौती बनी रहेगी। घाटों पर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पांच जून को गंगा दशहरा पर्व पर सैकड़ों श्रद्धालु यमुना में डुबकी लगाएंगे। साथ ही घाटों पर बैठकर पूजा-अर्चना भी करेंगे। इस दौरान बच्चों का मुंडन भी कराया जाएगा। ऐसे में भीड़ को देखते हुए प्रशासन पहले से सतर्क है। मंगलवार को डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार और नगर आयुक्त जग प्रवेश ने विभिन्न यमुना घाटों की व्यवस्थाएं देखीं। व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। घाटों के आसपास साफ-सफाई, बैरीकेटिंग, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे और चेंजिंग रूम जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। । सीसीटीवी कैमरों से यमुना घाटों की निगरानी की जाएगी। ताकि कोई बाधा न आ सके। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गोताखोरों को भी तैनाती किया जाएगा। यह भी ध्यान रखा जाएगा कि यमुना का जलस्तर नियंत्रित रहे। हालांकि एक जून से यमुना में हरिद्वार से पानी छोड़ा गया है। ताकि श्रद्धालुओं आसानी से स्नान और पूजन कर सकें। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया है कि ज्यादातर तैयारियां पूरी कर ली हैं। साथ ही कुछ इंतजाम किए जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button