बागपत

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण प्रेमियों ने किया वृक्षारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बागपत।  जिलेभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर पर्यावरण प्रेमियों ने जगह-जगह पौधारोपण किया और लोगों को पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प दिलाया।

प्रमुख समाजसेवी प्रवीण कुमार व उनकी धर्मपत्नी गीता देवी ने कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित अपने गार्डन में वृक्षारोपण किया और लोगों को मानव जीवन की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़- पौधे लगाने के प्रति जागरूक किया। प्रवीण कुमार व गीता देवी ने कहा कि आजकल लोगों को लगता है कि ए सी, कूलर, पंखा आदि के सहारे जीवन कट रहा है, लेकिन यह हम सबकी भूल है। आने वाला समय बहुत भयावह होगा, जिसका अनुमान लगाना भी नामुकिन है। कहा कि बारिश के दिनों में सभी लोग अपने आसपास कम से कम दो पौधे जरूर लगाये, क्योंकि वृक्ष ही जीवन है। कहा कि पर्यावरण का मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। पेड़-पौधों से जहां हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन गैस मिलती है, वही हमें फल, ईंधन, औषधि व अन्य कई चीजे प्राप्त होती हैं, जो मानव के लिए काफी उपयोगी है। इसलिए हमें पेड़ों का अवैध कटान रोकना चाहिए और अधिक से अधिक भू-भाग व खाली पड़ी जगहों पर पेड़ पौधे लगाने चाहिए, तभी पर्यावरण को संरक्षित रखा जा सकता है। प्रवीण कुमार ने अपने घर के आंगन में ही गार्डन बनाया हुआ है, इसमें वह स्वयं तथा उनकी धर्मपत्नी गीता देवी व बेटी तनीषा सिंह समय-समय पर पेड़-पौधे लगाते है, ताकि पर्यावरण को संरक्षित रखा जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button