गोड्डा

गोड्डा मुफ्फसिल थाना परिसर में बकरीद को लेकर की गई शांति समिति बैठक

बासु कुमार मरीक
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो, गोड्डा मुफ्फसिल थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद जयसवाल ने की, जबकि संचालन पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक ने किया। थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा ने बैठक में प्रमुख भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद जायसवाल ने बकरीद पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पर्व को शांति, भाईचारे और धार्मिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के भड़काऊ संदेश या पोस्ट से बचने की सलाह दी और अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही ।पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक ने कहा कि जो प्रतिबंधित है वह प्रतिबंधित रहेगा, उन्होंने कुर्बानी का अवशेषो को निर्धारित और सुरक्षित जगह में ही नष्ट करने की सलाह दी उन्होंने किसी भी अप्रिय स्थिति की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को देने का आग्रह किया।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button