मुरादाबाद

छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,लगा रहा फैसले की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मुरादाबाद : बिलारी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने डॉक्टर रऊफ पाशा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मैनाठेर थाने में मुकदमा दर्ज कराया,इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

मैनाठेर थाना क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डॉक्टर पर एक महिला के साथ अपने केविन में बुलाकर छेड़छाड़ करने का आरोप है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

महिला के साथ डॉक्टर की शर्मनाक हरकत

बिलारी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने मैनाठेर थाने में शिकायती पत्र देते हुए कहा था कि वह बीती दो जून को गांव नगलिया मशकूला अड्डे पर मौजूद एमजेए अस्पताल में अपनी सास की देखभाल के लिए अस्पताल में रुकी हुई थी। जैसे ही हॉस्पिटल का स्टाफ खाना खाने गया,तभी अस्पताल के डॉक्टर रऊफ पाशा ने महिला को पकड़ लिया और अश्लील हरकतें की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी डॉक्टर ने उसे चुप रहने और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी डॉक्टर रऊफ पाशा को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

फोटो: कुंवर आकाश सिंह एसपी देहात

वहीं मामले पर जानकारी देते हुए एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था साथ ही आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।बुधवार देर शाम युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button